Tuesday, December 18, 2018

रिएल एस्टेट फर्म एम्मार के खिलाफ दो लोगों ने बिना वकील केस जीता

अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट कंपनी एम्मार के खिलाफ दो उपभोक्ताओं ने बिना वकील की मदद लिए केस जीत लिया। एम्मार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मनमोहन कुमार कपिला और समीर सोरल ने मेट्रोपॉलिटन लोक अदालत में केस किया था। अदालत ने आदेश दिए कि एम्मार दोनों उपभोक्ताओं को 6-6 लाख रुपए 5 साल के ब्याज (9%) समेत लौटाए। साथ ही मुकदमे के खर्च के तौर पर 20-20 हजार रुपए भी दिए जाएं।

यह मामला 5 साल पुराना है। मनमोहन और समीर ने अजमेर हाईवे पर एम्मार के जयपुर ग्रीन्स टाउनशिप में प्लॉट खरीदे थे। सुविधाएं विकसित करने के नाम पर एम्मार ने दोनों ग्राहकों से 6-6 लाख रुपए लिए थे, लेकिन अभी तक टाउनशिप का काम ही पूरा नहीं हो पाया है।

क्लब मेंबरशिप के नाम पर 63,000 रुपए लेने का आरोप
पीड़ितों के मुताबिक बार-बार शिकायत करने पर भी टाउनशिप में तय सुविधाएं विकसित नहीं की गईं। एम्मार ने सितंबर 2013 में प्लॉट जेडीए पट्टा और कब्जा सौंपा था। दोनों से अलग-अलग क्लब मेंबरशिप के लिए 63 हजार रुपए वसूले। लेकिन, क्लब हाउस बनाया ही नहीं।

एम्मार ने मेंटेनेंस एडवांस के तौर पर उपभोक्ताओं से 15 महीने के 42 हजार रुपए लिए, जबकि टाउनशिप का काम अधूरा और सारे प्लाॅट खाली हैं। इसके अलावा कई कामों के लिए दो-दो बार रकम ली गई।

पीड़ित मनमोहन का कहना है कि उन्होंने वकील की मदद इसलिए नहीं ली, ताकि जल्द फैसला हो सके। आपके तथ्य और दलीलें सही होनी चाहिए। वकील भी बस इन्हें कानूनी भाषा में बदल देता है। कोर्ट आम आदमी की बात को समझता है। वहां कानूनी भाषा में बोलना जरूरी नहीं है।

कंपनी के वकील आशीष शर्मा ने दलील दी कि ग्राहकों ने एग्रीमेंट में डेवलपमेंट चार्ज के भुगतान की अंडरटेकिंग दी थी। रकम एग्रीमेंट के मुताबिक ही ली गई।

पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का ब्रेकअप कुछ दिन पहले ही हुआ है। दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद नेहा का बुरा हाल है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

जूही परमार और सचिन श्रॉफ
टीवी की कुमकुम के नाम से फेसम जूही परमार भी पति सचिन श्रॉफ से अलग हो गई हैं। जूही-सचिन ने 2009 में शादी की थी। शादी के 9 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसी साल जनवरी में ही दोनों के अलग होने की खबर आई थी। तलाक के लिए अर्जी दे दी गई है।

मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल
20 साल साथ रहने के बाद अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया अलग हो गए हैं। दोनों के बीच अभी तलाक फाइनल नहीं हुआ है। बता दें कि अर्जुन इन दिनों विदेशी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को डेट कर रहे हैं।

मसाबा गुप्ता और मधु मंतेना
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पति मधु मंतेना से अलग हो गई हैं। मसाबा ने पति से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताई थी। उन्होंने लिखा था- 'बेहद दुख के साथ मैंने और मधु ने ट्रायल बेस पर अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने प्रोफेशनल्स और पेरेंट्स के साथ डिस्कशन करने के बाद यह फैसला लिया है'। दोनों की शादी को तीन साल हुए।

Friday, December 14, 2018

राजस्थान के डिप्टी CM बनेंगे पायलट, कहा- पूरी तरह चला मेरा और गहलोत का जादू

राजस्थान के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा हो चुकी है. विधायक दल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. अशोक गहलोत के मुताबिक दिल्ली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया गया.

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी और विधायकों का शुक्रिया अदा किया. गहलोत ने कहा कि हम राजस्थान में सुशासन लाएंगे और जनता ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करेंगे.

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों की घोषणा के दौरान जयपुर में दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि मैं राहुल गांधी और विधायक दल के सभी नेताओं का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री चुना है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने जो जनादेश दिया है, ये तीनों चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाले चुनाव थे.

पायलट ने कहा कि हम लोगों को जो जिम्मेदारी दी है कि राजस्थान में प्रगति, शांति, भाईचारा, नौजवानो के लिए अवसर, किसानों के लिए संकट से मुक्ति समेत तमाम मुद्दों पर जनता ने विश्वास जताया है. तीनों राज्यों के परिणाम देश को संतोष देने वाले परिणाम हैं.

बहुत से आशावान लोग और आशाहीन लोगों में परिवर्तन आया है. लोगों को उम्मीद है कि 2019 के चुनाव में बहुत बेहतर बहुमत लेकर कांग्रेस और यूपीए केंद्र में सरकार बनाएगी. राजस्थान की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.

पायलट ने कहा कि चुनावों के हमें काम करने का अवसर मिला है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है. मुझे जब भी मौका मिला चाहे वो सांसद के रूप में हो, मंत्री के रूप में हो, भारतीय सेना के एक अफसर के रूप में हो और आज जो मुझे उप मुख्यमंत्री बनाने का काम किया गया है, हर जगह मैंने देश, राज्य और विकास के मुद्दों पर काम किया है.

पायलट ने कहा कि हम अपना घोषणा पत्र तुरंत प्रभाव से पूरी तरह से लागू करेंगे. इसकी जिम्मेदारी मुझे और गहलोत जी को मिली है. बीजेपी कहती थी कि 180 सीट जीतकर आएंगे लेकिन इस चुनाव में मेरा और अशोक गहलोत का जादू पूरी तरह चल गया है.

सचिन ने कहा कि अब हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि लोकसभा चुनावों की तैयारी करें. हमने सभी क्षेत्रीय दलों का समर्थन हासिल किया है. इस प्रकार हम लोकसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ एक साथ लड़ेंगे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

Tuesday, December 11, 2018

华为孟晚舟事件:中国可能对美国加拿大采取的行动

华为创始人千金兼高管孟晚舟在中美贸易谈判重要关口被加拿大当局拘捕,孟晚舟周五在温哥华出席保释听证会,检察官称,孟晚舟利用香港注册的公司,绕过美国与欧盟针对伊朗的制裁,孟晚舟如果被引渡到美国且罪名成立,将面临每项罪名最高30年的刑期。

中国外交部先后召见加拿大及美国大使提出抗议,声言如果加方不释放孟晚舟,“必将造成严重后果”。中国官方媒体新华社、《人民日报》、《环球时报》均发文批评加拿大侵犯中国人权益。

事件引发中国与加拿大的外交风波,卑诗省贸易代表团宣布取消访问中国,在访问日本后,直接返回加拿大,担心中国会采取拘押行动。

加拿大总理特鲁多早前表示,事件不涉及政治因素,并强调加拿大仍然与北京有非常良好的关系。针对中国外交部的最新威胁,加拿大外交部长发言人表示没有新东西补充。

中国外交部副部长乐玉成在星期六(8 日)及星期日分别召见加拿大驻华大使麦家廉及美国驻华大使布兰斯塔德,就事件提出严正交涉和强烈抗议。乐玉成表示,加拿大以应美方要求为由,将在温哥华转机的中国公民拘押是侵犯中国公民的合法正当权益,“于法不顾,于理不合,于情不容,性质极其恶劣”。

乐玉成称,“中方强烈敦促加方立即释放被拘押人员”,“否则必将造成严重后果,加方要为此承担全部责任”。

但乐玉成没有具体谈及这个“严重后果”是甚么一回事

日前,中国外交部的发言人陆慷被问到中方会否采取“报复行动”时表示,中国一向依法保护外国公民在华合法权益,但他们在华期间,“也应遵守中国的法律法规”。

中加关系因为此则事件突然急转直下,如果加拿大坚持不放人,中国可以如何向加拿大施压呢?