राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना है।
स्थानीय मौसम केंद्र के मुताबिक अरब सागर से नमी आने के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले पड़ने से मौसम में बदलाव आया है। गुरुवार को भी भोपाल समेत ग्वालियर, चंबल, सागर और होशंगाबाद संभागों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
पिछले 72 घंटे से राजधानी में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था, पर बुधवार रात को कटारा हिल्स, साकेत नगर, अवधपुरी समेत कई इलाकों में बारिश होने से मौसम बदल गया। वहीं, ग्वालियर के 20, सतना के 4 गांवों में ओले गिरने और गुना, भिंड में बारिश होने से हवा में ठंडक घुल गई। देर रात बिजली की चमक के साथ तेज छींटे भी पड़े।
हालांकि गुरुवार को सुबह से भोपाल में धूप खिली हुई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा बताया कि आज भी देर शाम तक हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
भिंड में बारिश और ओलावृष्टि
भिंड जिले के गोहद, मेहगांव व ऊमरी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओले गिरे हैं तथा कई जगहों पर बारिश हुई। जिन जगहों पर जमकर ओलावृष्टि हुई है, वहां फसलों के नुकसान होने की स्थिति बन गई है। इसी बीच अटेर क्षेत्र के ग्राम बजरिया में मुन्नीलाल बौहरे नाम का किसान खेतों पर काम करने के दौरान बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवपुरी में सुबह तक रुक-रुककर बारिश
शिवपुरी में भी कल देर शाम से आज सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरने की भी जानकारी सामने आई है। नीमच, रतलाम और मंदसौर जिलों में भी पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर रुक-रुक कर छींटे पड़े हैं।
दो ऑपरेटरों के नए बिल पुराने की तुलना में सस्ते: ट्राई
ट्राई ने कहा कि उसने दिल्ली और मुंबई में दो अलग-अलग ऑपरेटरों से पुराने और नए नियमों के तहत बिल की तुलना की और पाया कि बिल में कमी आई है। ट्राई ने यह नहीं बताया कि उस में कौन-कौन से चैनल शामिल किए गए थे।
कुछ ग्राहकों का डीटीएच बंद होने पर एयरटेल को नोटिस
ट्राई ने डीटीएच सेवा में बाधा को लेकर एयरटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एयरटेल के कुछ डीटीएच ग्राहकों को नई शुल्क व्यवस्था में ट्रांसफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा था और उनका डीटीएच बंद हो गया था। सूत्रों ने बताया कि ट्राई ने इसी सप्ताह एयरटेल को नोटिस भेजा है और उसे तीन दिन में जवाब देने को कहा है। इस बारे में संपर्क करने पर एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ ग्राहकों को चैनलों को लेकर देरी का सामना भी करना पड़ा।
No comments:
Post a Comment